राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत, जद(यू) नेता रंजीत कुमार झा ने जताई खुशी

पटना: राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत के बाद गठबंधन खेमे में खुशी का माहौल है। जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और सटीक राजनीतिक रणनीति का परिणाम बताया।

रंजीत झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गठबंधन की मजबूती और बेहतर समन्वय के कारण ही एनडीए को यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और राजनीतिक सूझबूझ की वजह से बिहार की राजनीति में स्थिरता बनी हुई है और विकास की गति लगातार मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव का यह परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास भी गठबंधन के साथ है।

रंजीत झा ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे सदन में बिहार के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे भी प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद में पहुंचे खेसारी लाल यादव, परिजनों से मिलकर जताया दुख, बोले— आंदोलन जनता को आगे बढ़ाना होगा

    Share Add as a preferred…

    भाजपा ने अति पिछड़ों को सम्मान दिया, आगे भी देती रहेगी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…