एनडीए की ऐतिहासिक जीत, HAM ने छह में पाँच सीटें जीतीं; पीएम मोदी और जीतनराम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और राज्य की सत्ता में एक बार फिर एनडीए की वापसी हो गई है। एनडीए ने इस चुनाव में भारी बहुमत हासिल करते हुए महागठबंधन को करारी हार दी है। महागठबंधन का लगभग सुपड़ा साफ हो गया है।

इस चुनाव में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। पार्टी ने कुल 6 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से 5 उम्मीदवार विजयी हुए। हम पार्टी का स्ट्राइक रेट 83% से अधिक रहा, जो गठबंधन में सबसे बेहतर माना जा रहा है।

HAM के पाँच विजयी उम्मीदवार

  • ललन राम – कुटुंबा
  • दीपा कुमारी – इमामगंज
  • ज्योति देवी – बाराचट्टी
  • प्रफुल्ल कुमार मांझी – सिकंदरा
  • रोमित कुमार – अतरी

इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, और HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बेहद उत्साहित हैं।


पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा—जनता ने विकास पर भरोसा जताया

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“एनडीए ने बिहार में चौतरफा विकास किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर भारी बहुमत दिया है। मैं नीतीश कुमार जी और हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देता हूँ।”


जीतनराम मांझी का जवाब—”यह जीत आपके नेतृत्व की है”

पीएम मोदी के संदेश के बाद HAM संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक्स पर लिखा—

“माननीय प्रधानमंत्री जी, यह जीत आपके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता की है। आपके नेतृत्व पर बिहार सहित पूरा देश गर्व करता है। बहुत-बहुत आभार।”

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव जीत के बाद उनकी पीएम मोदी से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा—

“बिहार और गयाजी की जनता मालिक को मेरा हृदय से नमन!”


अपने विजयी उम्मीदवारों को मांझी की बधाई

जीतनराम मांझी ने HAM के पांच विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए लिखा—

“दीपा कुमारी, ज्योति देवी, रोमित कुमार, प्रफुल्ल कुमार मांझी और ललन राम को शानदार जीत की हार्दिक बधाई। आप सभी जनता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।”

उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा—

“बिहार ने डपोरशंखी वादों, नफरत की राजनीति और जंगलराज को ठेंगा दिखा दिया है। NDA की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन की जीत है।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading