“झारखंड में हर गरीब परिवार को NDA सरकार देगी पक्का घर” गोड्डा में PM ने दी गारंटी, कहा- बिजली बिल होगा जीरो

गोड्डा में चुनावी सभा को संबेधित करते हुए पीएम मोदी ने झामुमो,कांग्रेस और राजद पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड की माताओं बहनों ने मुझे बताया कि मोदी जी आप हमारे लिए जो योजनाएं लाते हैं, यहां जेएमएम, कांग्रेस और राजद वाले उनको लूट लेते हैं। मैंने झारखंड की लाखों बहनों के नाम पर पक्के घर के लिए पैसा दिया है। वो पैसा मैं सीधे बहनों के खातों में भेजता हूं। लेकिन यहां की सरकार ये पक्का घर गरीब परिवारों को मिलने नहीं दे रही है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को भाजपा-एनडीए सरकार पक्का घर देगी, ये मोदी की गारंटी है। झारखंड में गरीब को पक्का घर भी मिलेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि अब एनडीए सरकार आपका बिजली का बिल जीरो करने वाली है। अब हर घर को 75 हजार से 80 हजार रुपये सोलर पैनल लगाने के लिए दिए जाएंगे।

“योजनाओं का पैसा JMM, कांग्रेस और RJD ने लूटा”
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले कांग्रेस, फिर राजद और जेएमएम जैसे दलों ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक राज किया है। लेकिन इन्होंने संथाल परगना को सिर्फ पलायन, गरीबी और बेरोजगारी दी है। खुद मुख्यमंत्री इस क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, लेकिन यहां के लोगों काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के लोगों के लिए बने केंद्रीय फंड को खा लिया, वे आपके लिए बने मुफ्त चावल को खा गए।

“झारखंड में भाजपा की जीत की गारंटी दिखाई दे रही”
पीएम मोदी ने कहा रैली में जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है वहां लोग ही लोग हैं। मुझे चुनाव का नतीजा यहां दिखाई दे रहा है। ये झारखंड में भाजपा की जीत की गारंटी मैं देख रहा हूं। यहां जिस नेता के घर से नोटों के पहाड़ मिले, उसके परिवार के सदस्य को ही इन्होंने टिकट दे दिया। झामुमो कांग्रेस के लोग सोचते है ये कुछ भी करें, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। अब झारखंड के भाई-बहनों को ही इनके इस अहंकार और भ्रम को तोड़ना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा झारखंड के लोग झामुमो सरकार को हटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है झारखंड में भाजपा -एनडीए की सरकार। झारखंड भाजपा ने यहां ‘गोगो दीदी योजना’ शुरू करने की गारंटी दी है। यहां एनडीए सरकार बनते ही हर महीने हजारों रुपये बहनों के खाते में आना शुरू हो जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *