छठ महापर्व पर NDA प्रत्याशी रोहित पांडेय ने किया खरना प्रसाद वितरण, परिवार संग की पूजा

भागलपुर, 27 अक्टूबर:लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (NDA) प्रत्याशी रोहित पांडेय ने रविवार को अपने निजी आवास पर खरना का प्रसाद वितरण किया। उन्होंने परिवार के साथ परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।

रोहित पांडेय ने कहा,

“छठ पर्व बिहार की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह सूर्य उपासना का पर्व स्वच्छता, संयम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से है और छठ महापर्व उस धरोहर का उज्ज्वल उदाहरण है।
पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“छठी मइया की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा एवं एनडीए के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का विशेष योगदान रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…