नायब सैनी की आज हरियाणा सीएम के रूप में होगी ताजपोशी

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सिंह के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ विधायक अनिल विज और राव इंद्रजीत की बेटी विधायक आरती राव ने उनके नाम पर सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने सभी विधायकों का धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    पाकिस्तान से रिश्ते और जासूसी की साजिश: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading