नाथनगर: रामपुर खुर्द में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने महिलाओं को सौंपे गणना पत्र

भागलपुर, 29 जून 2025:नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत शनिवार को रामपुर खुर्द ग्राम में मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मौके पर मौजूद BLO (बूथ लेवल अधिकारी) को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रक्रिया की सूक्ष्मता से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं कई महिला मतदाताओं को गणना पत्र (Enumeration Form) सौंपकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया को गति देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (नाथनगर) सह अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद BLO को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए, और गणना पत्र भरने तथा दस्तावेज संलग्न करने में मतदाताओं की हरसंभव सहायता की जाए।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा हर बूथ पर समर्पित रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिकाधिक सटीक और समावेशी बनाया जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *