लेह में तैनात नालंदा के सूबेदार सुमन कुमार सिंह का निधन, पूरे गांव ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नालंदा, बिहार: देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए नालंदा जिले के एक और वीर सपूत ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। लेह-सियाचिन की दुर्गम और बर्फीली परिस्थितियों में तैनात सूबेदार सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर नूरसराय प्रखंड के पैतृक गांव मोकरमपुर पहुंचा, तो पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कठिन परिस्थितियों में बिगड़ी तबीयत

करीब 45 वर्षीय सूबेदार सुमन कुमार सिंह लेह में देश सेवा के दौरान अत्यधिक ठंड और विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे थे। इसी दौरान वे पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित हो गए, जो आगे चलकर पैरालिसिस और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में परिवर्तित हो गया। सेना के कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद 26 मार्च की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी नीलम देवी और वृद्ध मां चिंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो छोटे बेटे और दो बेटियां स्तब्ध होकर अपने पिता को अंतिम बार निहारते रहे। शहीद के छोटे भाई विकास कुमार सिंह भी सीआईएसएफ में देश की सेवा कर रहे हैं।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

लेह में तैनात नालंदा के सूबेदार सुमन कुमार सिंह का निधन, पूरे गांव ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

गांव में हजारों की संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। हर तरफ “सुमन सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे। सेना की ओर से उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

सरकार ने किया सहायता का आश्वासन

लेह में तैनात नालंदा के सूबेदार सुमन कुमार सिंह का निधन, पूरे गांव ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों और परिजनों ने शहीद की स्मृति में गांव में ‘शहीद स्थल’ या ‘शहीद यात्री शेड’ निर्माण की मांग की है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन: 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    Share Add as a preferred…

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…