मैनाटाड़ में रहस्यमय तरीके से कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

सड़क, खेत और आबादी वाले इलाकों में मिल रहे मृत कौए, जांच में जुटा विभाग

मैनाटाड़। मैनाटाड़ क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से कौओं की अचानक हो रही मौत से दहशत का माहौल बन गया है। गांव और आसपास के इलाकों में सड़क किनारे, खेतों और रिहायशी क्षेत्रों में लगातार मृत कौए मिल रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों नंदन कुमार, दिलीप कुमार, शिवनाथ केसरी, बद्री साह, गफ्फार मियां, सुरेश साह और अर्जुन कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस तरह कौओं की सामूहिक मौत नहीं देखी। ग्रामीणों के अनुसार, जो कौए बिल्कुल स्वस्थ नजर आते हैं, वे कुछ ही देर में जमीन पर गिरकर दम तोड़ देते हैं।

लोगों में डर, बच्चे घरों में रहने लगे
घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकलने से रोक दिया है और पशु-पक्षियों से दूरी बना रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

विभाग कर रहा जांच
भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरमानुल्लाह ने बताया कि कौओं की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। सैंपल लेकर परीक्षण कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला किसी बीमारी से जुड़ा है या किसी अन्य कारण से।

फिलहाल स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन लगातार हो रही मौतों ने पूरे इलाके को सतर्क कर दिया है।

  • Related Posts

    भागलपुर में कुदरत का ‘कहर’! 20 मार्च के तूफान ने उजाड़े किसानों के सपने; रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार— “साहब, अब मुआवजे का ही सहारा”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के खेतों…

    Continue reading
    भागलपुर में वी केयर का रक्तदान शिविर सफल, 78 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

    भागलपुर: सामाजिक संस्था द्वारा आज…

    Continue reading