मुजफ्फरपुर: जादू दिखाने के बहाने महिला से ठगी, ग्रामीणों ने दो ठगों को पकड़कर की पिटाई

मुजफ्फरपुर, 17 जुलाई 2025 | अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में बुधवार को जादू दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


जादू का झांसा देकर किया था जेवर और नकदी पर हाथ साफ

पीड़िता सुनीता देवी ने अहियापुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को पटना के चपौल अकौना निवासी मेडकल राठौर और राहुल कुमार नामक दो युवक एक तीसरे साथी के साथ उनके घर आए थे। उन्होंने जादू दिखाने का बहाना बनाकर कुछ छिड़क दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। इस दौरान आरोपितों ने उनके कान के टॉप और 500 रुपए नकद चुरा लिए।

कुछ देर बाद जब सुनीता देवी को होश आया, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।


घटना के चार दिन बाद फिर गांव में दिखे आरोपी

बुधवार को वही दोनों युवक भिखनपुर इलाके में घूमते हुए नजर आए। जैसे ही ग्रामीणों ने उन्हें पहचाना, “चोर-चोर” की आवाज लगाई गई और देखते ही देखते भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान, थाने में दर्ज हुई शिकायत

सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को शांत कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया:

“आरोपितों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर ठगी और अंधविश्वास फैलाने के आरोप में जांच की जा रही है।”


स्थानीयों में आक्रोश, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

घटना के बाद गांव में अंधविश्वास और ठगी को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गिरोह अनपढ़ और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपित की तलाश कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *