मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक से 10 लाख रुपये की लूट, तीन बदमाश फरार

मुजफ्फरपुर, 7 जुलाई 2025: गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। तीन की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मियों को डराया-धमकाया और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए

घटना के बाद दहशत का माहौल

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गायघाट थाना पुलिस, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एडिशनल एसपी (ईस्ट) शहरियार अख्तर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बैंक कर्मचारियों से पूछताछ, CCTV खंगाला जा रहा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके।

SP ने दी प्रारंभिक जानकारी

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि —

“गायघाट थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच में लूट की राशि 10 लाख रुपये बताई जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी देखी जा रही है और वे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।


 

  • Related Posts

    “नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में बवाल, प्रतिभा सिंह सहित महिला समर्थकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *