मुजफ्फरपुर : यात्रियों को ले जा रही नाव बागमती नदी में पलटी, 2 लापता

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बागमती नदी को पार कर रहे यात्रियों से भरी एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे दो लोग लापता हो गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के सरहचिया पंचायत के फतेहपुर गांव का है, जहां 10 लोग एक नाव पर सवार होकर अपने मवेशी के लिए बागमती नदी के उप धारा को पार कर चारा लाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही औराई अंचल अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…