होली के दिन शिवहर में मर्डर, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली

देशभर में रंगों का त्योहार होली की धूम मची हुई है। लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर बिहार के शिवहर से आ रही है जहां होली के दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बदमाशों ने पत्नी और बच्चे के सामने चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। होली के दिन मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

मृतक की पहचान रिगा गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा नदी धनकोल तटबंध के पास की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि एसडीपीओ सुशील कुमार ने की है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच कर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *