भागलपुर : नगर आयुक्त शुभम कुमार ने भीखनपुर महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दी उपस्थिति

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 —79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 35, भीखनपुर महादलित टोला में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा कीं।

ध्वजारोहण का गौरव टोला के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति श्री राम रतन दास को प्राप्त हुआ, जिन्होंने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में विकास मित्र श्री प्रदीप कुमार सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग, स्थानीय युवा, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति गीत, नारे और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकजुटता, देशभक्ति और आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…