मुंगेर : ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे तीनों

बिहार के मुंगेर जिले में आज यानी गुरूवार को सुबह-सुबह जमालपुर-सुल्तानगंज रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही इस भयावह हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

  1. महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे तीनों

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जमालपुर-सुल्तानगंज रेल मार्ग पर ऋषिकुंड हाल्ट के पास का है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। सभी मृतक रत्नपुर गांव के निवासी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों जन प्रयागराज के कुंभ मेले से वापस लौट रहे थे तभी ऋषिकुंड हाल्ट के पास गया से हावड़ा जा रही ट्रेन ने तीन लोगों को कुचल दिया। वहीं मौके पर तीनों की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *