शिक्षक अभ्यर्थियों की पिटाई से गुस्साए मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार की क्लास लगाई, गठबंधन कब, बोले हैं…

पटना: शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को समझदारी से काम लेना चाहिए. शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ मिलकर बात करनी चाहिए. शिक्षक ही हमारे बिहार के भविष्य का निर्माणकर्ता हैं. बिहार में जितने भी बच्चे हैं उनके निर्माणकर्ता शिक्षक ही हैं. उनके ऊपर लाठीचार्ज करना कहीं से भी उचित नहीं है. चाहे किसी भी पार्टी की सरकार क्यों ना हो।

मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार में सरकार चला रहे हैं फिर भी शिक्षक के दिलों में अभी तक जगह नहीं बना पाए हैं यह सोचने वाली बात है. वहीं, उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर बताया कि हमारी पार्टी नवंबर में पत्ता खोलेगी कि किसके साथ रहना है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए जो भी बेहतर कार्य करेगा निश्चित तौर पर हम लोग भी उसके साथ होंगे. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी उत्तरप्रदेश के दौरे पर जाने के दौरान शनिवार को बक्सर पहुंचे थे, जहां गोलंबर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

GridArt 20230702 195235493

बता दें कि राजधानी पटना में हजारों की संख्या में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने डोमिसाइल नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया. शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन किया. बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *