मोतिहारी पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के अफीम के साथ तीन गिरफ्तार.. राजद नेता भी शामिल

मोतिहारी, 19 मई: मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के 4.074 किलो अफीम के साथ तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में राजद अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष मधुबन के नाम से जाने जाने वाले शंभु गुप्ता भी शामिल हैं।

20250519 105332

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद सदर 2 के डीएसपी जितेश मिश्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अन्य दो तस्करों की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के नरेश साह और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सोमपाल कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 55,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। शंभु गुप्ता पर राज्य से बाहर मारपीट के तीन मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि नरेश साह पर मध्यप्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

FB IMG 1747675183571

तीनों के खिलाफ कोटवा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जारी है। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *