दो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार, घर से 7 हजार रुपए और जेवर सहित सभी सर्टिफिकेट किया पार

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी के मुरली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता आधार कार्ड बनवाने के बहाने घर से निकली और और मौका देखकर प्रेमी संग फुर्र हो गई।

फेसबुक के माध्यम से प्रेमी से करती थी बातचीत

रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी ब्रजेश कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देते हुए लिखा है की सुषमा देवी से उसने प्रेम विवाह 8 वर्ष पूर्व की थी। जिससे उनको दो बच्चे भी है। पत्नी सुषमा देवी फेसबुक के माध्यम से रील बनाती थी,फेसबुक पर हीं पटना के एक लड़के से उसको प्यार हो गया और वो 5 सितंबर को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया की 5 सितंबर को सुबह दोनों बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दिया। हमें भी काम पर भेज दिया। पत्नी सुषमा देवी पड़ोसी को यह कह कर बाहर निकली की आधार बनवाने जा रही हूं और वह स्कूल से हीं दोनो बच्चों को लेकर फरार हो गई। वह अपने साथ सात हजार रूपये, जेवर व सर्टिफिकेट लेकर गई है।

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी पटना के प्रभाष कुमार के साथ फेसबुक पर बात करती थी, कई एक बार बातचित करते हुए पकड़ लिया था तो पत्नी के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद पत्नी सुषमा देवी ने प्रभाष कुमार से बातचीत ना करने कसम खाई थी लेकिन फिर भी वह बातचीत करती रही और 5 सितंबर को वह मौका देखकर प्रेमी संग फुर्र हो गई पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पीड़ित पति मुरली निवासी ब्रजेश कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने रंगरा ओपी में मामला दर्ज कर लिया है

नवगछिया मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया की पीड़ित ब्रजेश कुमार की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। पीड़ित के पत्नी का मोबाइल लोकेशन पता किया जा रहा है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बायोमेट्रिक ‘इन-आउट’ हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन, शिवहर डीएम का सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *