21 लाख से ज्यादा की रकम स्वाहा, आखिर ATM मशीन में आग कैसे लगी?

ATM में लूट का प्रयास करने की कोशिश में 21 लाख रुपये से ज्यादा की रकम राख हो गई। घटना रविवार सुबह महाराष्ट्र की है। अपराधियों ने ATM में पहचान से बचने के लिए CCTV कैमरा और रिकॉर्डिंग डिवाइस को भी तबाह कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर है कि डोंबिवली पश्चिम के महात्मा फुले रोड स्थित ATM कियोस्क में आग लग गई। घटना देर रात 1 या 2 बजे के आसपास हुई है। पुलिस का कहना है कि मौके पर गैस कटर और अन्य औजार मौके से मिले हैं। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि लूट के दौरान मशीन में आग लग गई। कैश निकालने पहुंचे एक शख्स ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने कियोस्क में जाने के लिए शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद मशीन से कैश निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ऐसा लगता है कि मशीन से पैदा हुई गर्मी ने मशीन में आग भड़का दी। पुलिस का कहना है कि मशीन पूरी तरह खराब हो चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…