बिहार में 6 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड

शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष निर्देश | योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

पटना, 23 मई 2025:बिहार में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं। अब तक 6,16,329 दिव्यांगजनों को यूनिक दिव्यांग पहचान-पत्र (यूडीआईडी) जारी किए जा चुके हैं। शेष 1,01,334 नए आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विभाग सक्रिय है।

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश जारी
समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। सचिव ने निर्देश दिया कि जून 2025 तक कम-से-कम 25% लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाए। साथ ही, विशेष शिविरों के नियमित आयोजन द्वारा पात्र लाभार्थियों को पहचान-पत्र से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया।

“संबल” योजना में उपकरणों का वितरण होगा तेज
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना “संबल” के अंतर्गत बैट्री चालित ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरणों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

  • वार्षिक लक्ष्य: 6,000 ट्राईसाइकिल, 7,000 सहायक उपकरण
  • वितरित (2024-25): 24,981 ट्राईसाइकिल, 97,142 उपकरण

कानूनी संरक्षकता और पुनर्वास योजनाओं पर विशेष ध्यान
बैठक में कानूनी संरक्षकता से संबंधित 58 लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया गया। पटना के तीन आसरा गृहों की समीक्षा करते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं एवं बच्चों के पुनर्वास हेतु पारिवारिक संपर्क बढ़ाने पर बल दिया गया।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 5,000 छात्रों को लाभ का लक्ष्य

  • वर्ष 2025-26 के लिए लक्ष्य: 5,000 छात्रवृत्तियाँ
  • अब तक लाभान्वित छात्र: 7,755 (पिछले 5 वर्षों में)

राज्य आयुक्त नि:शक्तता कार्यालय से संबंधित 27 मामलों की त्वरित रिपोर्ट का आदेश
बैठक में 27 लंबित निबंधन/पुनर्निबंधन आवेदनों की त्वरित जाँच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए।

सचिव बंदना प्रेयषी ने दिया संवेदनशीलता से कार्य का संदेश
सचिव ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारियों को गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ योजनाओं को लागू करना होगा ताकि राज्य के दिव्यांगजनों को समय पर और समुचित लाभ मिल सके।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी
इस समीक्षा बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर, उपसचिव हरिशंकर राम, अपर आयुक्त रुबि कुमारी, उपनिदेशक भुवन कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    पकौड़ी खाने का बहाना, फिर प्रेमी संग फरार: बस स्टैंड पर पति को चकमा देकर भागी नवविवाहिता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *