बिहार में मॉनसून का कहर: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 22 जिलों में वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी

बिहार में मॉनसून अब राहत से ज्यादा आफ़त बन गया है। लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। रविवार को राजधानी पटना समेत 10 जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं सोमवार के लिए मौसम विभाग (IMD) ने 22 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 6 जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है, जहां आज भारी बारिश की संभावना है।


अगले 2-3 घंटे में यहां होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी के कुछ इलाकों में अगले 2-3 घंटे में मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


22 जिलों में येलो अलर्ट

पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय समेत 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वज्रपात और भारी बारिश का खतरा रहेगा।


इन जिलों में फिलहाल राहत

पटना और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों — पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा — में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है।


मौसम विभाग की अपील

बारिश और वज्रपात के दौरान

  • घर के अंदर सुरक्षित रहें
  • बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें
  • खेतों में काम कर रहे किसान सावधानी बरतें
  • मौसम अपडेट पर नज़र रखें

 

  • Related Posts

    बिहार में शिक्षक ट्रांसफर पर बड़ा फैसला: 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले फिलहाल रोके गए, नई नीति से होगा संतुलित वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘मॉडल’ पर NDA में तकरार: ‘सम्राट मॉडल’ बयान से बढ़ा विवाद, JDU के तीखे जवाब के बाद BJP प्रवक्ता ने पोस्ट हटाया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading