दीघा विधानसभा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 3 शिक्षिकाएं बीएलओ पद से निलंबित, FIR का आदेश

पटना में चुनावी तैयारी के बीच निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दीघा विधानसभा क्षेत्र की तीन महिला मतदान केंद्र पदाधिकारियों (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित शिक्षिकाएं —

  • रूपा कुमारी, शिक्षिका, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह पटना हाई स्कूल, बीएलओ बूथ सं. 399
  • सलोनी कुमारी, शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय मुरलीचक, बीएलओ बूथ सं. 211
  • अनुपमा भारती, शिक्षिका, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शास्त्रीनगर, बीएलओ बूथ सं. 48

ये सभी बीएलओ निर्वाचन कार्य में समय पर योगदान नहीं देने की दोषी पाई गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन पर निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में असहयोग, आदेशों की अवहेलना और घोर लापरवाही के आरोप हैं।


FIR दर्ज करने का आदेश

जिलाधिकारी ने तीनों निलंबित बीएलओ के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया है।


जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी

डॉ. त्यागराजन ने साफ कहा —

“निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने अन्य निर्वाचन कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अपने दायित्वों से विमुख होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…