मोदी की सभा से लालू कैंप में खलबली, RJD के दो विधायक पहुंचे भाजपा के मंच पर

गया/पटना।बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया रैली ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। मोदी की सभा के दौरान आरजेडी के दो विधायक भाजपा-एनडीए के मंच पर नजर आए। इस घटनाक्रम ने लालू यादव के खेमे में हलचल मचा दी है।

पीएम मोदी के मंच पर आरजेडी विधायक

शुक्रवार को गया में पीएम मोदी ने 13 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। लेकिन सबकी निगाहें टिक गईं नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर पर, जो सीधे पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ मंच पर विराजमान दिखे।

NDA में शामिल होने की चर्चा

दोनों विधायकों के रुख से साफ संकेत मिल रहा है कि वे जल्द ही एनडीए का दामन थाम सकते हैं। विभा देवी, दुष्कर्म मामले में सजा पाए पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं। प्रकाश वीर भी लंबे समय से आरजेडी से नाराज चल रहे थे।

लालू का तंज और मोदी का जवाब

पीएम मोदी के गया दौरे पर लालू प्रसाद यादव ने चुटकी ली थी कि “मोदी नीतीश और जेडीयू का पिंडदान करने आए हैं।” लेकिन उसी सभा में राजद के दो विधायकों की मौजूदगी ने राजनीतिक तौर पर लालू खेमे की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सियासी पारा हाई

नवादा और रजौली में भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं राजद खेमे में बेचैनी और नाराज़गी साफ देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले RJD के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading