राजगीर खेल परिसर में आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट तैयार, 1800 दर्शकों की क्षमता के साथ मिलेगा इंटरनेशनल फील

भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर में आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यहां दो कोर्ट बनाएं गए हैं और बास्केटबॉल कोर्ट का आयाम 32.55 X 21.55 मीटर है। कोर्ट के फर्श के निर्माण में Polyurethane Flooring System का प्रयोग किया गया है। Polyurethane Flooring System  एक ऐसी प्रणाली है जो कंक्रीट या अन्य सतहों पर टिकाऊ, लचीली तथा फिसलन से बचाव के लिए सतह प्रदान करती है। यह प्रणाली बॉस्केटबॉल के लिए उपर्युक्त मानी जाती है। यहां लगाने के लिए सामग्री  ताईवान से आयात की गई। बास्केटबॉल कोर्ट परिसर में लगभग 1800 दर्शकों के बैठने की सुविधा विकसित की गई है।

PunjabKesari
इस संबंध में विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास किया जा रहा है। बॉस्केटबॉल कोर्ट परिसर का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह न केवल बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अभ्यास स्थल बनेगा  बल्कि नए टैलेंट को तराशने का एक मजबूत आधार भी प्रदान करेगा। राजगीर खेल परिसर में 28 तरह की इनडोर-आउटडोर खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी है कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मानकों के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम विकसित की जा रही है। क्रिकेट पिच एवं  आउटफील्ड निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। पवेलियन स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अन्य निर्माण कार्य तेजी हो रहा है। बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए यह स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा।

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में 321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस, विरोध के बीच हाईवे किनारे जमकर हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *