बिहार के 5 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल: पटना में 10 मिनट का ब्लैकआउट, जानिए पूरी तैयारी और टाइमिंग

पटना: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में भारत सरकार 7 मई को देश के 244 जिलों में एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। इस ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले की आशंका के दौरान, सतर्क रहने और सुरक्षित रहने का प्रशिक्षण देना है।

बिहार में इन 5 जिलों में होगी मॉक ड्रिल:

  • पटना
  • बरौनी
  • कटिहार
  • पूर्णिया
  • बेगूसराय

पटना में ब्लैकआउट और सायरन अलर्ट:

राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने ड्रिल की विस्तृत तैयारी शुरू कर दी है। 7 मई को शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरे शहर में बिजली बंद (ब्लैकआउट) रहेगी। इस दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का टाइमिंग और प्रक्रिया:

  • 6:58 PM: पहला सायरन बजेगा, जो 2 मिनट तक चलेगा।
  • 7:00 PM – 7:10 PM: शहर में बिजली बंद रहेगी (ब्लैकआउट)।
  • 7:10 PM: दूसरा सायरन बजेगा, जिससे ब्लैकआउट समाप्त होगा।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस दौरान 80 प्रमुख जगहों पर सायरन बजाए जाएंगे। सड़कों पर चल रही गाड़ियों को भी रुककर लाइट बंद करनी होगी। केवल एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को इस दौरान छूट दी गई है।

आपात स्थिति में क्या करें?

अगर किसी के घर में कोई आपातकालीन स्थिति है, तो वे लाइट का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन खिड़कियों को मोटे कपड़े से ढंकना अनिवार्य होगा।

इन स्थानों पर विशेष अलर्ट:

  • गांधी मैदान
  • पटना यूनिवर्सिटी (PU)
  • पीएमसीएच
  • अन्य भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्र

प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और बताए गए निर्देशों का पालन करें। यह ड्रिल किसी भी वास्तविक संकट के दौरान जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *