कंकड़बाग में मोबाइल चोरी और साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

दो गिरफ्तार, 1.80 लाख नगद, 38 सिम और कई आपत्तिजनक सामान बरामद

पटना, 15 सितंबर 2025।कंकड़बाग थाना पुलिस ने अशोक नगर इलाके में छापेमारी कर मोबाइल चोरी और साइबर ठगी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आरोपी

13 सितंबर को अशोक नगर में मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन व्यक्तियों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके मोबाइल की जांच के दौरान कई यूपीआई ट्रांजैक्शन के साक्ष्य मिले। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे चोरी और छिनतई कर मोबाइल प्राप्त करते थे और उन्हीं का उपयोग साइबर ठगी के लिए करते थे।

छापेमारी में भारी बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के किराए के मकान (अशोक नगर रोड नंबर-11) में छापेमारी कर बड़ी बरामदगी की।
बरामद सामान:

  • ₹1,80,000 नगद
  • 38 एयरटेल सिम कार्ड
  • 05 एटीएम कार्ड
  • 08 मोबाइल फोन
  • 02 सोने की अंगूठियां
  • 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR01HJ 7691)

गिरफ्तार आरोपी

  1. रौशन कुमार, पिता – शशिरंजन कुमार, सा० मयापुर, थाना – कतरीशराय, जिला – नालंदा।
    वर्तमान पता – किराए का मकान, अशोक नगर रोड नं. 11, थाना कंकड़बाग, पटना।
  2. जितेंद्र कुमार, पिता – राजकुमार साव, सा० चालिसकुरवा, थाना – बाढ़, पटना।
    वर्तमान पता – एल०पी० शाही कॉलेज, थाना रामकृष्णानगर, पटना।

मामला दर्ज

इस संबंध में कंकड़बाग थाना कांड सं. 867/25, दिनांक 14.09.25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 303(2)/318(4)/317(5)/3(5) बीएनएस तथा 66 सी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading