बिहार विधानसभा में मिथिलेश तिवारी ने उठाया पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की शादी का मुद्दा, विपक्ष ने तीखी आपत्ति जताई

पटना: बिहार विधानसभा में आज कार्यवाही के दौरान राजनीतिक माहौल गरम हो गया जब बीजेपी विधायक Mithilesh Tiwari ने बिना नाम लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की शादी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दौरान गाड़ी खींची गई और सोफा लूटा गया, जिससे बिहार कलंकित हुआ।

इस पर राजद के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि “आपने देश जलाया है, ये गलत बोल रहे हैं।” मंत्री Vijay Sinha ने कहा कि यदि मिथिलेश तिवारी गलत बोल रहे हैं तो राजद के विधायक शपथ लेकर इसका विरोध कर सकते हैं। इसके जवाब में राजद के Alok Mehta ने कहा कि क्या वे शपथ लेकर सही बोलने का दावा कर सकते हैं।

सदन में राजद विधायक Karishma Rai ने भी मिथिलेश तिवारी के भाषण का विरोध किया। जवाब में तिवारी ने कहा कि “ये बहन चम्पा विश्वास का नाम नहीं सुनी हैं, इसलिए ऐसा बोल रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके गृह मंत्री का नाम सुनते ही विपक्ष के लोग कांप जाते हैं कि बुलडोजर आ जाएगा, जबकि गृह मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह सरकार का बुलडोजर है।

इसी दौरान मिथिलेश तिवारी ने सदन में बिहार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह जरूरी है। इस प्रस्ताव और पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की शादी को लेकर हुई बहस के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित रही।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…