बिहार विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान आईपी गुप्ता और मिथिलेश तिवारी के बीच नोकझोंक, स्पीकर ने दी फटकार

पटना: बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान हल्का हंगामा देखने को मिला जब बीजेपी विधायक Mithilesh Tiwari अपनी बात रख रहे थे और जदयू विधायक IP Gupta अचानक अपनी सीट छोड़कर उन्हें क्रॉस करने पहुंचे। इस पर स्पीकर ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि यह सदन के नियमों के खिलाफ है।

घटना के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने आईपी गुप्ता से माफी मांगने को कहा। इसके बाद विधायक ने “सॉरी” कहकर मामला शांत करने की कोशिश की। हालांकि, विवाद तब बढ़ गया जब मिथिलेश तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि “ये कन्फ्यूज हैं कि सत्ता पक्ष में हैं या विपक्ष में।” इस पर आईपी गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं मजबूती के साथ विपक्ष के साथ खड़ा हूं।”

सदन में इस दिन लालू यादव के शासनकाल और उस समय की घटनाओं को लेकर भी तीखी बहस हुई। मिथिलेश तिवारी ने बिना नाम लिए लालू काल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया, जिस पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। इसके बावजूद कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही, लेकिन कुछ देर तक सदन में नोकझोंक और तनातनी बनी रही।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…