भागलपुर के कहलगांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, केस

भागलपुर : कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। दुष्कर्म का आरोपित भी नाबालिग ही है। लड़की के परिजन ने थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। नामजद आरोपित फरार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। लड़का अपने ननिहाल में रहता था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नवगछिया/खरीक : परबत्ता पुलिस ने नटवर कुमार महतो पिता स्वर्गीय जवाहर महतो घर राघोपुर बिनोली परबत्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा। नटवर कुमार महतो पर नवगछिया और परबत्ता थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है। वहीं न्यायालय से निर्गत विद्युत अधिनियम 2003 के कुर्की जब्ती वारंटी गिरधारी शाह पिता दशरथ शाह घर विशपुड़िया और गुलाब शाह पिता रघुनंदन शाह घर महिपाल टोला को ़खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शाहकुंड : सजौर थाना क्षेत्र के भंडारवन गांव में बगीचे में आम के 61 पौधे काटने को लेकर संतोष कुमार सिंह ने पड़ोस के ही दो लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है।

छात्रा के अपहरण की पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक छात्रा के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि एक मार्च को मेरी बेटी कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए अकबरनगर गई थी। वहीं से अचानक लापता हो गई। दो मार्च को शाम पांच बजे मेरी बेटी ने रोते बिलखते फोन कर बताया, मुझे बचा लीजिए, अज्ञात लोग मेरा मुंह दबाकर मुझे उठा लाए हैं। थाना पुलिस ने बताया, पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। इधर, थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *