पर्यटकों के लिए पर्यटन मंत्रालय ने शुरू किया अतुल्य भारत कंटेंट हब और डिजिटल पोर्टल

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नए सिरे से तैयार किए गए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल पर अतुल्य भारत कंटेंट हब शुरू किया। अतुल्य भारत कंटेंट हब एक व्यापक डिजिटल संग्रह है। इसमें भारत में पर्यटन से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें, फिल्में, ब्रोशर और समाचार पत्रों का समृद्ध संग्रह शामिल है। यह संग्रह विभिन्न हितधारकों के उपयोग के लिए है। इसमें टूर ऑपरेटर, पत्रकार, छात्र, शोधकर्ता, फिल्म निर्माता, लेखक, प्रभावशाली व्यक्ति, सामग्री निर्माता, सरकारी अधिकारी और राजदूत शामिल हैं।

कंटेंट हब नए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल का हिस्सा
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस पोर्टल को लॉन्च किया। कंटेंट हब नए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में यात्रा व्यापार (यात्रा मीडिया, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट) के लिए अतुल्य भारत पर अपनी जरूरत की हर चीज को एक ही स्थान पर एक्सेस करना आसान और सुविधाजनक बनाना है। इससे वे अपने सभी मार्केटिंग और प्रचार प्रयासों में अतुल्य भारत को बढ़ावा दे सकें। कंटेंट हब में वर्तमान में लगभग 5,000 कंटेंट एसेट हैं। रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कंटेंट कई संगठनों के सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है। इसमें पर्यटन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय और अन्य शामिल हैं।

पर्यटक-केंद्रित, वन-स्टॉप डिजिटल समाधान
अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल एक पर्यटक-केंद्रित, वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है, जिसे भारत आने वाले आगंतुकों के लिए यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया पोर्टल यात्रियों को उनकी यात्रा के हर चरण में, खोज और शोध से लेकर योजना, बुकिंग, यात्रा और वापसी तक आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्रदान करता है।

पोर्टल पर मिलेगी कई जानकारी
नया पोर्टल वीडियो, छवियों और डिजिटल मानचित्रों जैसी मल्टीमीडिया सामग्री का उपयोग करके आकर्षणों, शिल्प, त्योहारों, यात्रा डायरी, यात्रा कार्यक्रम और बहुत कुछ के बारे में जानकारी प्रदान करता है। प्लेटफॉर्म की ‘बुक योर ट्रैवल’ सुविधा उड़ानों, होटलों, कैब, बसों और स्मारकों के लिए बुकिंग सुविधा प्रदान करती है। इससे यात्रियों को सुविधा होती है। इसके अतिरिक्त, एआई-संचालित चैटबॉट प्रश्नों का उत्तर देने और यात्रियों को रियल टाइम जानकारी प्रदान करने के लिए एक वर्चुअल सहायक के रूप में कार्य करता है।

  • Related Posts

    आईआरसीटीसी घोटाला मामला, लालू–तेजस्वी को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, ट्रायल पर रोक से इनकार

    Share नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला…

    Continue reading
    तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की दिल्ली–पटना फ्लाइट वापस लौटी

    Share पटना/नई दिल्ली। दिल्ली से…

    Continue reading