मंत्री लेशी सिंह का तेजस्वी पर हमला : सत्ता हासिल करने का स्वप्न त्याग दे

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता का सीएम नीतीश कुमार के प्रति विश्वास कायम है। 2024 के लोस चुनाव में जनता ने नीतीश सरकार के कामों पर भरोसा जताया। एनडीए की बड़ी जीत हुई।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि 2025 में बिहार की सत्ता हासिल करने का दिवास्वप्न देखना उन्हें छोड़ देना चाहिए। जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री मीडिया से बात कर रही थीं।

मौके पर उन्होंने आगे कहा कि सत्ता से दूर हो जाने की छटपटाहट में तेजस्वी यादव समेत राजद के नेतागण आये दिन अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जनता इन सबों के बयान को गंभीरता से नहीं लेती है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…