खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार

खगड़िया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में एक घर में संचालित हो रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण में लगे दो लोगों को भी गिरफ्तार करते हुए चार देसी कट्टा समेत काफी संख्या में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित सामान व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर पत्रकारों को बताया कि अवैध हथियार के निर्माण करने एवं कारोबार करने के मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार गांव के वार्ड संख्या छह के प्रेम शर्मा व उसके पुत्र शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।

खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मथार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले सामान, काररतूस आदि बरामद किए गए हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *