नयागांव में हजारों पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मुखिया संजीव कुमार विधान के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

सुल्तानगंज (भागलपुर) | 31 मई 2025 —सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत में शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया संजीव कुमार विधान के नेतृत्व में आदर्श उच्च विद्यालय नयागांव के प्रांगण में हजारों पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया संजीव विधान ने सभी शिक्षकों को आंवला का पौधा भेंट किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुखिया श्री विधान ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। एक-एक पौधा न सिर्फ धरती को बचाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने का कार्य करता है।”

ज्ञात हो कि संजीव कुमार विधान पर्यावरण के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने पुत्र के रिसेप्शन समारोह में प्रत्येक अतिथि को उपहार स्वरूप एक-एक आंवला का पौधा भेंट कर अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया था।

उनकी इस पहल की नयागांव ही नहीं, पूरे प्रखंड में खूब सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायी प्रयास बताया जो समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *