प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर बैठक आयोजित

भागलपुर : आज भारतीय जनता पार्टी के तिलकामांझी नगर मंडल के अन्तर्गत वार्ड नंबर 24, 25, 26 एवं 32 के शक्ति केन्द्र की 24 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम निमित बैठक आहूत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अनील ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर में आमंत्रण पत्र भेजने का आग्रह किया। जिला प्रभारी रामानंद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तिलकामांझी नगर मंडल के अन्तर्गत हवाई अड्डा में होना तय हुआ है जो कि इस मंडल के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर 13 जिला के लोग आ रहे हैं। तो फिर तिलकामांझी मंडल के लोग कैसे पीछे रहेंगे। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वाश है कि आप लोग प्रत्येक घरों में जाकर आमंत्रित कर 24 फरवरी को लोगों को कार्यक्रम स्थल में जाने में सहयोग करेंगे। जिला महामंत्री योगेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, जिला मंत्री राजेश टंडन, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, जिला प्रवक्ता विनोद सिंहा, रुबी दास, बबीता मिश्रा, पंकज सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक में प्रणब दास, दीपक मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, सोनू तिवारी, श्रीनाथ सिंह, सौरभ सिंह, अमित कुमार, गंगेश सिंह, प्रेमजीत सोनू , अनीता सिंह, राम दुलारी देवी समेत सभी बूथ के अध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्ती; निजी क्लिनिक भेजने वालों पर भी होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर; मारपीट और लापरवाही के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *