तिलकमांझी में महिला सशक्तिकरण को समर्पित बैठक, प्रवासी दीदी शिवांगी सिंह हुईं शामिल

भागलपुर, 31 जुलाई।तिलकमांझी मंडल में सोमवार को महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण और प्रवासी महिलाओं के अनुभव साझा करने को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान से आईं प्रवासी दीदी शिवांगी सिंह और आशीष वर्मा ने बतौर अतिथि हिस्सा लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा और जीविका समूह की दीदियों ने मिलकर शिव चर्चा भी आयोजित की।

प्रवासी महिलाओं का अंगवस्त्र और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष जोशी भारती ने की, संचालन अनीता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री बबीता मिश्रा ने किया।


महिला सुरक्षा और योजनाओं पर चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने कहा:

“एनडीए सरकार में महिलाएं आज खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। जीविका के माध्यम से रोजगार, शराबबंदी से अत्याचार में कमी, उज्ज्वला योजना और शौचालय योजना जैसे कार्य महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं।”

प्रवासी दीदी शिवांगी सिंह ने कहा:

“आज बिहार आना डरावना नहीं लगता। एनडीए सरकार ने महिलाओं को वास्तविक सुरक्षा दी है। पहले डर लगता था, अब गर्व होता है।”

वहीं प्रवासी दीदी आशीष वर्मा ने कहा:

“भागलपुर की महिलाओं से मिलकर महसूस हो रहा है कि सरकार वाकई ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के लिए काम कर रही है। हम आपकी बात सरकार तक पहुंचाएंगे और अपील करते हैं कि आप आने वाले चुनाव में एनडीए को और मज़बूती दें।”


भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री श्वेता सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, लाडली कुमारी, पूनम सिंह सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।
कार्यक्रम में महिला जागरूकता, शासकीय योजनाओं की जानकारी, और आने वाले चुनाव में सहभागिता को लेकर विशेष चर्चा की गई।


 

  • Related Posts

    समस्तीपुर में दारोगा को भीड़ ने बनाया बंधक: नशे में हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *