डीसीएलआर कार्यालयों की मई रैंकिंग जारी: चकिया नंबर 1, नवगछिया सबसे नीचे

अरवल, पकड़ीदयाल और औरंगाबाद की लंबी छलांग, समीक्षा प्रणाली देने लगी असर

पटना, 28 जून 2025:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मई 2025 माह के लिए राज्य के सभी 101 भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कार्यालयों की रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार पूर्वी चंपारण का चकिया DCLR कार्यालय अपने 81.97 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
शेखपुरा (79.77 अंक) और मुंगेर के तारापुर (78.72 अंक) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

रैंकिंग में उछाल

  • अरवल कार्यालय ने 58वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो इस माह की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।
  • इसी तरह पूर्वी चंपारण का पकड़ीदयाल 23वें से 11वें और औरंगाबाद 88वें से सीधे 15वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • बिरौल (दरभंगा), हिलसा (नालंदा), पालीगंज (पटना), और बेलसंड (सीतामढ़ी) भी टॉप 10 में शामिल हैं।

टॉप 10 DCLR कार्यालय (मई 2025):
| रैंक | कार्यालय (जिला) | अंक | |——|————————–|———| | 1 | चकिया (पूर्वी चंपारण) | 81.97 | | 2 | शेखपुरा (शेखपुरा) | 79.77 | | 3 | तारापुर (मुंगेर) | 78.72 | | 4 | निर्मली (सुपौल) | 77.82 | | 5 | अरवल (अरवल) | 76.52 | | 6 | बिरौल (दरभंगा) | 76.16 | | 7 | हिलसा (नालंदा) | 74.79 | | 8 | पालीगंज (पटना) | 74.71 | | 9 | बेलसंड (सीतामढ़ी) | 74.27 | | 10 | बेगूसराय (बेगूसराय) | 72.87 |

अंतिम 10 DCLR कार्यालय:
| रैंक | कार्यालय (जिला) | अंक | |——|——————————|———| | 92 | आरा सदर (भोजपुर) | 55.27 | | 93 | फारबिसगंज (अररिया) | 55.22 | | 94 | मुजफ्फरपुर पूर्वी | 53.60 | | 95 | बेतिया (पश्चिम चंपारण) | 53.43 | | 96 | दानापुर (पटना) | 53.11 | | 97 | सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) | 51.39 | | 98 | फुलपरास (मधुबनी) | 51.22 | | 99 | जयनगर (मधुबनी) | 50.82 | | 100 | भागलपुर सदर (भागलपुर) | 49.95 | | 101 | नवगछिया (भागलपुर) | 37.16 |

रैंकिंग के प्रमुख मानक:
रैंकिंग 100 अंकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। प्रमुख घटक इस प्रकार हैं:

  • परिमार्जन प्लस का सुपरविजन: 15 अंक
  • म्यूटेशन का सुपरविजन: 15 अंक
  • अंचल निरीक्षण: 10 अंक
  • बसेरा-2 अभियान की प्रगति: 15 अंक
  • म्यूटेशन अपील निपटारा: 15 अंक
  • आधार सीडिंग: 5 अंक
  • बीएलडीआरए प्रणाली का क्रियान्वयन: 20 अंक

मंत्री संजय सरावगी ने क्या कहा?
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि कार्यालयों की निरंतर समीक्षा से अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। रैंकिंग से यह स्पष्ट है कि कई कार्यालयों में सुधार की गति तेज हुई है। विभाग का उद्देश्य यही है कि आम जनता को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

    Share Add as a preferred…

    टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर उठाई बकाया भुगतान और सेवा विस्तार की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *