पूर्णिया में कुरकुरे गोदाम में जोरदार विस्फोट, युवक घायल; धमाके की गूंज से थर्राया इलाका

बिहार के पूर्णिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कुरकुरे गोदाम में अचानक धमाका हो गया। वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्फोट के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के आलम नगर गांव की है। धमाके में घायल शख्स की पहचान सिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल शख्स के परिजनों ने बताया कि गुरूवार देर रात फोन पर सूचना मिलने पर सिंटू कुरकुरे गोदाम गया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें फोन कर सिंटू के घायल होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वे सभी गोदाम पहुंचे, जिस पर उन्हें पता लगा कि गोदाम में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में गोदाम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सिंटू भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गोदाम में धमाका कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *