धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बुंदेला बस में हथियार के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

नवादा शहर से होकर गुजर रही एक यात्री बस को नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। उन्होंने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दर्जन भर यात्रियों के मोबाइल व गहने लूट लिए हैं।

धनबाद( झारखंड) से बिहार शरीफ(नालन्दा) जा रही बुंदेला बस जैसे ही एनएच-20 सद्भावना चौक से होकर साईं मंदिर से होते हुए रजौली बस स्टैंड की तरफ बढ़ रही थी, तभी हथियार से लैश नकाबपोश बदमाश बस को रुकवा कर जबरन चढ़ गए।

यात्रियों के बीच आक्रोश का माहौल

हथियार के साथ बुंदेला बस यात्रियों को धमकाते हुए उनसे मोबाइल व गहने लूट लिए। इस बीच यात्रियों की शिकायत है कि उनके द्वारा पुलिस को मदद के लिए फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी तत्काल कोई सहायता नहीं की। इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया।

घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर बुंदेलखंड थाना ओपी है। इधर, घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि घटना की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग निकले थे।

सात मोबाइल लेकर भागे बदमाश

घटना करीब सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश शहर के खुरी नदी की तरफ भाग निकले। इस घटना को लेकर शहरवासियों में रोष है। इंटरनेट मीडिया पर चर्चा हो रही है। पुलिस की मानें तो लूटपाट में सात मोबाइल बदमाश लेकर भाग निकले हैं।

इसके अलावा, तीन-चार महिला यात्रियों से चेन व कान की बाली भी छीन ली गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गहनता से जांच की जा रही है। मामले को उजागर करने के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेगी।

  • Related Posts

    पटना के होटल में ‘मर्यादा’ तार-तार! पति ने बिछाया जाल, प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी; थाने में बिलखती मां बोली- ‘ऐसी औलाद से बेऔलाद भले’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *