शादीशुदा महिला ने देवर से विवाह करने को लेकर थाने में लगाई गुहार

सबौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, परिजनों से पूछताछ जारी

भागलपुर, सबौर।सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों की मर्यादा को चुनौती देते हुए एक शादीशुदा महिला ने अपने ही देवर से शादी करने की इच्छा जताई और इस संबंध में थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी।

जानकारी के मुताबिक, महिला थाने पहुंचकर अधिकारियों से बोली कि वह अपने देवर के साथ विवाह करना चाहती है। इस पर पुलिस ने महिला के परिजनों और देवर के परिवारजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि देवर के माता-पिता ने इस रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया है।

सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल; अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी

    Share Add as a preferred…

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…