
बीओडी की बैठक में हुई कार्रवाई, वसूली गई राशि लौटाने का आदेश
भागलपुर, सुल्तानगंज।सुल्तानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत स्थित बाथ गांव में जीविका समूह की महिलाओं से अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए गए दो कम्युनिटी मोबिलाइजर (सीएम) को सेवा से मुक्त कर दिया गया।
मंगलवार को मामले की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। बीओडी ने आदेश दिया है कि दोषी पाए गए दोनों सीएम को जीविका महिलाओं से ली गई राशि वापस लौटानी होगी।
आजीविका विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जांच में दोनों सीएम के खिलाफ आरोप सही पाए गए। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने का निर्णय लिया गया है।


