भागलपुर में शादी के 6 माह बाद विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के वार्ड दस के मोहद्दीपुर गाँव में उस समय सनसनी फ़ैल गयी। जब बांस में रस्सी का फंदा लगाकर एक नवविवाहिता ने आत्मा हत्या कर ली।

इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि छ: माह पूर्व मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरगमा गाँव के रहनेवाली शीतल कुमारी उम्र 18 वर्ष से नयागांव पंचायत के मोहद्दीपुर गाँव के रहनेवाले गोलु रजक से शादी हुई थी।

घरेलू विवाद होने के कारण नवविवाहिता शीतल कुमारी ने मंगलवार को सुबह घर में लगे करकट के बांस में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी बाथ थाना पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

 

ये भी पढ़े..

CJP आंदोलन के बीच सरकार ने दिए बातचीत के संकेत, छात्रों से अगले दौर की वार्ता की तैयारी?

Share Add as a preferred…

CJP का बड़ा एक्शन: प्रवक्ता विजेता दहिया सभी जिम्मेदारियों से हटाए गए, वायरल वीडियो के बाद लिया गया फैसला

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *