200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए मार्क जुकरबर्ग

नई दिल्ली। मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे रईस इंसान बन गए हैं। जुकरबर्ग 200 अरब डॉलर (16.73 लाख करोड़ रुपये) के क्लब में शामिल हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस क्लब में पहले नंबर पर टेस्ला एवं एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 268 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल संपत्ति 216 अरब डॉलर है।

जानकारी के मुताबिक, लुई वुइटन के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 200 अरब डॉलर की संपत्ति क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूरी पर हैं। उनके पास 183 अरब डॉलर की संपत्ति है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स द्वारा 25 सितंबर 2024 को जारी अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार, इस साल अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 38.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

जेफ बेजोस की संपत्ति में 39.3 फीसदी और मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 71 बिलियन डॉलर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 16.7 अरब डॉलर और गौतम अडानी की संपत्ति में 20.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। अंबानी सूची में 12वें नंबर और अडानी 15वें नंबर पर हैं। संपत्ति बढ़ोतरी के मामले में दूसरे नंबर पर एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हैं।

  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading