आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण बिहार की कई ट्रेनें रद्द, पढ़ें पूरी लिस्ट

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में ‘मिचौंग’ तूफान के कारण बिहार से वहां आने-जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है। तीन दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी दानापुर-एसएमभीबी स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

वहीं, बेंगलुरु से खुलने वाली एसएमभीबी-दानापुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यह गाड़ी पांच दिसंबर को बेंगलुरु से खुलने वाली थी। चार दिसंबर को खुलने वाली बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल तथा छह दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनें भी रद कर दी गईं हैं।

तीन, चार, पांच दिसंबर को बेंगलुरु से खुलने वाली एसएमभीबी-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस तो पांच, छह एवं सात दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस रद रहेगी।

गया से तीन दिसंबर को खुलने वाली गया-चेन्नई एक्सप्रेस रद कर दी गई है। पटना से पांच व सात दिसंबर को खुलने वाली पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को भी रद कर दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    जमालपुर लोको शेड में डीएम वाटर प्लांट फिर हुआ चालू, एल्को इंजनों की विश्वसनीयता और अनुरक्षण क्षमता बढ़ेगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *