जदयू राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन के घर मकर संक्रांति भोज, शामिल हुए कई दलों के नेता व मंत्री

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन की ओर से शनिवार को यहां आयोजित मकर संक्रांति भोज में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इसमें नालंदा से आए लोगों की संख्या अधिक थी।

राजीव रंजन के मुताबिक, पूर्व की व्यस्तताओं के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल नहीं हुए। विधान परिषद में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं भेजी।

ये दिग्गज नेता हुए शामिल

भोज में शामिल होने वालों में मंत्री रत्नेश सदा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य रीना यादव, विधायक जितेंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि प्रसाद सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार मनीष वर्मा, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष नवीन आर्य, महासचिव सदन प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हुए।

ये नेता भी हुए शामिल

इसके अलावा, इबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी, जदयू नेता छोटू सिंह, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह, जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह अंजुम आरा, अभिषेक झा, अनुप्रिया एवं कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ व कई अन्य नेता शामिल रहे।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…