पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, 15 की मौत 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक ये हादसा शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे में फिलहाल 15 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये हादसा पाकिस्तान के नवाब शाह से एक ट्रेन के पटरी से उतरने की ख़बर सामने आ रही है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार हजारा एक्सप्रेस जो कराची से रावलपिंडी की ओर जा रही थी, उसकी 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की ख़बर है।

  • Related Posts

    ईरान संकट के बीच ‘पैनिक’ फैलाने वालों पर PM मोदी का कड़ा प्रहार! मंत्रियों को दिया ‘जीत का मंत्र’; होर्मुज से आई भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *