बिहार में राजस्व अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नई तैनाती

पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के भूमि सुधार उप समाहर्ताओं एवं समकक्ष पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। कई अधिकारियों को वर्त्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

किन अधिकारियों का हुआ तबादला?

  • रणजीत कुमार, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, किशनगंज → बांका
  • चंद्रशेखर तिवारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोपालगंज → जमुई
  • विजेंद्र कुमार, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भोजपुर → सारण
  • विकास कुमार, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सीतामढ़ी → दरभंगा
  • अजित कुमार झा, कार्यपालक दंडाधिकारी, प. चंपारण (वेतनमान में) → वैशाली
  • विजय कुमार गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, अररिया (वेतनमान में) → मधुबनी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी संबंधित जिला समाहर्ताओं (समाहर्ता-सह-बंदोबस्त पदाधिकारी) को निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब विरमित करें और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को भेजें।

  • Related Posts

    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *