बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल, पटना समेत छह जिलों के एसपी बदले

पटना, 15 जून।राज्य सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के कुल 19 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया। सरकार ने पटना सहित छह जिलों — जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल में विधि-व्यवस्था की कमान नए पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को सौंप दी है।

पटना में नई टीम को मिली जिम्मेदारी
पटना के सीनियर एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को नया सीनियर एसएसपी पटना नियुक्त किया गया है। वहीं, पटना के तीनों सिटी एसपी को भी बदला गया है।

  • भानू प्रताप सिंह — सिटी एसपी पश्चिमी, पटना
  • परिचय कुमार — सिटी एसपी पूर्वी, पटना
  • दीक्षा — सिटी एसपी मध्य, पटना

पूर्व सिटी एसपी पूर्वी रामदास को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का निदेशक सह एसपी बनाया गया है। जबकि सिटी एसपी मध्य स्वीटी सहरावत को पूर्णिया का एसपी और सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आरएस को सुपौल का एसपी बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों में भी तबादले
डेहरी के एसडीपीओ वन कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर का सिटी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, एआईजी (आधुनिकीकरण) राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा

  • चंद्रशेखर प्रसाद (सीआईडी एसपी) — एसपी (विधि-व्यवस्था), बिहार
  • अशोक मिश्रा (समस्तीपुर एसपी) — विशेष शाखा एसपी (जी)
  • शैशव यादव (सुपौल एसपी) — एआईजी (आधुनिकीकरण), बिहार
  • विद्या सागर (मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी) — ईआरएसएस बिहार का एसपी
  • प्रमोद कुमार यादव (बी-सैप समादेष्टा) — सीआईडी एसपी (डी) सह एसटीएफ (अभियान) का अतिरिक्त प्रभार
  • मदन कुमार आनंद (जमुई एसपी) — बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के एसपी बनाए गए हैं।

पटना में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जोड़ा जा रहा तबादला
पटना में हाल के दिनों में अपराध की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र इसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि विधि-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *