सीतामढ़ी गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, कहा — बिहार में रोज़ 3-4 रेप की घटनाएं, मुख्यमंत्री होश में नहीं

सीतामढ़ी, 15 जून।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार देर रात सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के चटगोड़ा गांव पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का हाल जाना और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार पूरी तरह विफल है।

प्रशांत किशोर ने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस गांव में 20-25 मुस्लिम परिवार डर के साए में जी रहे हैं और कानून की मदद लेने से भी हिचक रहे हैं। प्रशासन को इन परिवारों को सुरक्षा का भरोसा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीड़िता के परिवार को मुआवजा और कानूनी सहायता मुहैया कराने की मांग भी उठाई।

बिहार में कानून व्यवस्था पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में रोज़ाना 3-4 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में जो घटना हुई, वह दिल्ली के निर्भया कांड से भी वीभत्स थी। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने एक भी बयान नहीं दिया। बिहार नेतृत्वविहीन हो गया है।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि “मुख्यमंत्री अब शासन संभालने की स्थिति में नहीं हैं। 3-4 अफसर और कुछ मंत्री मिलकर बिहार को चला रहे हैं और लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।”

पलायन और सामाजिक असंतुलन की ओर भी किया इशारा
प्रशांत किशोर ने कहा कि पलायन के कारण बिहार के गांवों में पुरुषों की संख्या लगातार घट रही है। “गांवों में अब महिलाएं, लड़कियां और बुजुर्ग ही बचे हैं। पीड़िता के घर में भी कोई पुरुष मौजूद नहीं था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं।” उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समस्या भी अपराधों के बढ़ने का बड़ा कारण बन रही है।

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग
जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा, मुआवजा और कानूनी मदद दी जाए।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *