मोहनिया में बड़ी वारदात: पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मारने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

मोहनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार की सुबह पैक्स अध्यक्ष शशि नाथ सिंह के बेटे गोपाल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

भोपतपुर गांव में विवाद के बाद चला गोली, गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल

घटना भोपतपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घायल गोपाल सिंह हाबा-डाबा वाहन से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अमित यादव वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कट्टा से फायरिंग कर दी। गोली गोपाल के पेट में जा लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

चार लोगों के खिलाफ एफआईआर, आरोपी अमित यादव गिरफ्तार – SDPO प्रदीप कुमार

मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि घटना के बाद चार लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी की गई।

तेजी से की गई कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ के अनुसार—

“घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया था। अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।”

पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ पुराने विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

इलाके में तनाव, पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई

गोलीबारी की इस घटना के बाद भोपतपुर और आसपास के इलाकों में लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से विवादित प्रवृत्ति का था। पुलिस अब उसके बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है जिनका नाम FIR में है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ट्रेन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़: RPF–GRP की कार्रवाई में 1 करोड़ के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में जनसंवाद कार्यक्रम: SSP ने सुनी जनता की समस्याएं, बच्चों को झूठे मामलों में फंसाने की शिकायत पर जांच के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading