ईओयू की बड़ी कार्रवाई: विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

संपत्ति आय से 77% अधिक, सीवान, पटना और समस्तीपुर में एकसाथ रेड

पटना, 24 सितंबर।आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार सुबह विद्युत विभाग के समस्तीपुर के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।
टीमों ने सीवान में 3, पटना में 1 और समस्तीपुर में 1 ठिकाने पर एकसाथ छापेमारी की।


कहाँ-कहाँ हुई छापेमारी

  • सीवान – रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पैतृक ग्राम सांठी,
    आंदर ढाला स्थित कुंटी कुटीर आवास,
    हुसैनगंज थाना के रसीदचक गांव का निवास
  • पटना – दानापुर के कोथवां स्थित काश्यप ग्रीन सिटी का आवास
  • समस्तीपुरनार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का सरकारी आवास और कार्यालय

छापेमारी में क्या मिला

ईओयू की टीमों ने तलाशी के दौरान –

  • बड़ी संख्या में निवेश संबंधी दस्तावेज
  • जमीन-प्रॉपर्टी के कागजात
  • अन्य कई अहम कागजात जब्त किए हैं।

फिलहाल दस्तावेजों की स्क्रूटनी और जांच जारी है।


कितनी संपत्ति सामने आई

  • अभियंता के ज्ञात स्रोतों से आय: 2.74 करोड़ रुपये
  • जांच में मिली संपत्ति: 4.87 करोड़ रुपये
  • यानी आय से 77.84% अधिक संपत्ति

ईओयू ने इस मामले में आय से अधिक संपत्ति (DA) केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…