बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो बच्चे लाापता हैं। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 बच्चे नहाने के लिए सोन नदी गए थे। इसी दौरान एक के बाद एक सभी बच्चे नदी में डूब गए।

तुंबा गांव के रहने वाले कृष्णा गोंड के चार बच्चे शामिल हैं जबकि एक बच्चा उसकी बहन का है। वहीं दो अन्य बच्चे भी इसी गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है।

एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता दोनों बच्चों को तलाश किया जा रहा है। पांच बच्चों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…